उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

इसौली विधानसभा की एकता यात्रा में शामिल हुए ब्रजेश पाठक, कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

सुलतानपुर: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी के तहत निकाली गई एकता यात्रा में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हुए। इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार पहुंचे डिप्टी सीएम कोटिया मोड़ से यात्रा में शामिल हुए, जो सीधे जनसभा स्थल पहुंची। यहां उन्होंने सरदार पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जनता को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा ने सरदार पटेल के कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रदेश में एकता यात्रा आयोजित की है। आजादी के बाद कांग्रेस सत्ता के लोभ में अपने मूल उद्देश्य से भटक गई, जबकि भाजपा ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध करते हुए कश्मीर में परमिट व्यवस्था को खत्म कराया। भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल धारा 370 हटाने, 35A समाप्त करने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण जैसे सभी वादों को मोदी सरकार ने पूरा किया। विपक्ष द्वारा दी गई “खून की नदियां” बहने जैसी धमकियों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद देश में कहीं भी तनाव नहीं हुआ।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर देश विरोधी रुख रखती आई है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इंडोनेशिया दौरे का जिक्र करते हुए बताया कि वहां मुस्लिम बाहुल्य देश में भी रामलीला का भव्य आयोजन होता है, क्योंकि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों को नहीं भूलते।

मोदी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने जनधन योजना, उज्ज्वला कनेक्शन, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाने की व्यवस्था को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। सपा सरकार पर तंज कसते हुए बोले कि पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया होता था, अब वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है। पूरे प्रदेश में आज 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि पूर्व की सरकारों में सिर्फ 18 थे।सुरक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पहले बेटियां शाम होने से पहले घर लौट आती थीं, पर आज योगी सरकार में किसी प्रकार का खतरा नहीं है। आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंकियों को कड़ी चेतावनी दी। अंत में उपमुख्यमंत्री ने इसौली विधानसभा को अपना घर बताते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को विजय दिलाने की अपील की।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button