उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है: अखिलेश यादव

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार कानून और संविधान से नहीं चल रही है। सरकार लोगों पर दबाव बनाकर चल रही है। पुलिस पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। पुलिस लोगों के साथ अन्याय कर रही है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय में समझौते हो रहे है तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाराबंकी में छात्रों की अखिल भारतीय वीडियो पिटाई के मामले में समझौता हो गया है। इसी तरह से कौशाम्बी में पाल समाज की बेटी के साथ अन्याय हुआ लेकिन परिवार को न्याय नहीं मिला। इसमें दो डिप्टी सीएम का मामला था, सुनने में आ रहा है कि समझौता हो गया है। अब ताजा मामला गाजीपुर का है। वहां भी समझौता हो रहा है।

समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। उनको न्याय दिलाने के लिए साथ हैं। वही भाजपा सरकार दबाव डालकर समझौता करा रही है। भाजपा सरकार में किसी को भी न्याय नहीं मिल सकता है। कानपुर के माफिया के मामले में आईपीएस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कानपुर का मामला जमीनों पर कब्जा करने, पैसे के लेनदेन, हत्या, लूट समेत तमाम अवैध मामलों से जुड़ा है। इसकी जांच हो जाय तो पूरी भाजपा की पेाल खुल जायेगी। भाजपा राजनीतिक दल नहीं गैंग है। जनता भाजपा को समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौकरियों में आउटसोर्स व्यवस्था के खिलाफ है। समाजवादी सरकार बनने पर आउटसोर्स व्यवस्था पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जायेगा। समाजवादी पार्टी नौजवानों को पक्की नौकरी और पूरा आरक्षण दिलाने का काम करेगी। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया है। मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त प्रोफेसर और स्टाफ नहीं है। इस सरकार ने मेडिकल की पढ़ाई महंगी कर दी है। अब गरीबों के बच्चे कैसे डॉक्टर बन पायेंगे। मेडिकल की महंगी शिक्षा कैसे ले पाएंगे। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में बनाये गये मेडिकल संस्थानों को बर्बाद कर दिया। लखनऊ कैंसर संस्थान में रिसर्च सेन्टर बनाया गया था। इस सरकार ने उसे बंद कर दिया।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी नकलची सीएम है। वे दिल्ली की नकल करते है। दिल्ली में भाजपा सरकार जो एजेंडा तय करती है। उसी की नकल करने लगते है। इनके पास उत्तर प्रदेश के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नफरत फैलाते है। ये व्यापार-कारोबार के दुश्मन है। नकारात्मक लोग है। जहां चढ़ावा ज्यादा आता है, वहीं लूटने पहुंच जाते हैं। भाजपा को मथुरा में विकास से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी सरकार में मथुरा-वृंदावन में विकास के लिए बहुत काम हुए। रोप-वे बनाया गया। भाजपा सरकार वहां विकास के बजाय कारीडोर बना रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता तरक्की और खुशहाली चाहती है। लोग नौकरी और रोजगार चाहते हैं। समाजवादी पार्टी विकास और तरक्की करती है। कारोबार बढ़ाती है। भाजपा के लोग झूठे है, इन्हांेंने कोई काम नहीं किया है। भाजपा पैसा और पॉलिटिक्स के अलावा कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हटायेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। नेपाल में भारतीय पत्रकारों की पिटाई के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह किसी व्यक्ति का अपमान नहीं है। विदेश नीति का फेलियर है। भाजपा सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल है। दूसरे देशों में लोगों को अपमानित किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा समाज को शिक्षा से वंचित कर रही है। पीडीए के अधिकार और अवसरों को छीन रही है। भाजपा का भ्रष्टाचारी चेहरा जनता के सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश में लूट की पराकाष्ठा है। महंगाई, बेरोजगारी से किसान, नौजवान तबाह हो गया है समाजवादी पार्टी का पीडीए भाजपा की साम्प्रदायिक और नफरत की राजनीति को समाप्त कर देगा। पीडीए सकारात्मक नारा है। सबको साथ लेकर चलने के लिए है। पीडीए को एकजुट कर नयी व्यवस्था बनाना है। समाजवादी व्यवस्था में सभी को सम्मान और अवसर मिलेगा। लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस बार भाजपा की वोट की डकैती नहीं होने देंगे।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button