उत्तर प्रदेशलखनऊ

अटल नगर और सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच… 4 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक कराएं फ्लैटों की बुकिंग, जानें क्या है कीमत

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अपनी अटल नगर और सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच कर दी है। दोनों योजनाओं में कम कीमत पर 1 व 2 बीएचके के 2,568 फ्लैट मिलेंगे। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर बुकिंग के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीयन खोला गया है। आवंटन लॉटरी ड्रा से किया जाएगा।

उपाध्यक्ष ने बताया कि पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। भवन के अनुमानित मूल्य का 5 फीसद बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 फीसदी होगी। भवनों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई लगभग 2,314 वर्गमीटर भूमि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना विकसित की गई है। यहां ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के तीन ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बने हैं। ईडब्ल्यूएस भवनों की कीमत 10.70 लाख रुपये है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

इसी तरह देवपुर पारा में अल्प आय एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट बने हैं। इसमें 1,832 भवन 1 बीएचके और 664 भवन 2 बीएचके के हैं। ये भवन 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे। इनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू होगी। एलडीए ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है। इससे आवंटियों व उनके परिवार में शामिल बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को आवागमन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। इसके अतिरिक्त योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की पर्याप्त सुविधा होगी।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button