उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

2047 तक सत्ता में नहीं आएंगे अखिलेश यादव, बोले केशव मौर्य- CM योगी नेतृत्व में विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा UP

बस्ती। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का सत्ता में आने का सपना कम से कम 2047 तक पूरा नहीं हो सकेगा। केशव मौर्य ने यहां पत्रकारों से कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जब सत्ता में थे तब उन्हें पीडीए की याद नहीं आयी और अब पीडीए की याद आ रही है जनता उन्हें पूरी तरह से समझ चुकी है। 2047 तक अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहेंगे।

सपा की सरकार में गुण्डे, अपराधियों का बोलबाला था लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है तब से प्रदेश अपराध मुक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की ओर निरन्तर अग्रसर है। आज जब सपा के गुण्डों, माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हो रही है उससे अखिलेश यादव विचलित हो गये है। ये पीडीए के हितैषी कभी नहीं हो सकते ये पीडीए के विरोधी है।

उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से विकास कार्य को बढ़ावा मिला है और हर वर्ग के लिए कार्य किया गया है। बस्ती जनपद में 2017 से अब तक 60 हजार 291 प्रधानमंत्री आवास, 2725 मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया है। उज्जवल योजना के तहत दो लाख सात हजार 81 लोगों को गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया गया।

केशव मौर्य ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी कार्यकर्ता है उनकी बातों को गम्भीरता पूर्वक सुना जाय और उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधि माना जाय। उनकी बात न सुनने वाले अधिकारियों को चिन्हित करके आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा तथा जिले की जितनी भी समस्याएं हो उन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगी हुई है उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है बिहार में भी भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी दल की सरकार बनेगी और विपक्ष का सफाया होगा।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button