ताज़ा ख़बरविदेश

कौन हैं लंदन के मेयर सादिक खान…जिनसे इतना खफा हो गए ट्रंप कि ब्रिटेन दौरे के दौरान ‘स्टेट डिनर’ से करवा दिया बाहर

लंदनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्रिटेन दौरे के दौरान वह हुआ, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा रहा होगा। ट्रंप 2 दिन के दौरे पर हाल ही में ब्रिटेन गए थे। सम्मान में ट्रंप को लंदन में स्टेट डिनर दिया गया था। मगर ट्रंप को पता चला कि इसमें लंदन के मेयर सादिक़ ख़ान भी आने वाले हैं। यह सुनकर ट्रंप भड़क गए और उन्होंने ब्रिटिश सरकार से साफ कह दिया कि उनके डिनर कार्यक्रम में सादिक खान दिखाई नहीं पड़ने चाहिए। इसके बाद सादिक खान को राजकीय भोज (डिनर कार्यक्रम) से पूरी तरह बाहर कर दिया गया।

कौन हैं सादिक खान?

सादिक़ ख़ान, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कियर स्टार्मर की लेबर पार्टी के नेता हैं। वह पिछले नौ साल से लंदन के मेयर हैं। मगर ट्रंप ने उन्हें डिनर से बाहर करवा दिया। ऐसे में यह बात अब लंदन से लेकर दुनिया के अन्य देशों में चर्चा का विषय बन गई। जब ट्रंप के कार्यक्रम में सादिक खान की गैरमौजूदगी की चर्चा हुई….इसको लेकर ट्रंप से भी सवाल पूछा गया। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बिना लाग लपेट जवाब दिया। इससे हर कोई हैरान रह गया। ट्रंप ने साफ कहा कि वह नहीं चाहते थे कि सादिक खान उनके डिनर कार्यक्रम में आए।

सादिक खान का चेहरा क्यों नहीं देखना चाहता थे ट्रंप?

ट्रंप ने साफ कह दिया कि वो सादिक़ ख़ान का चेहरा नहीं देखना चाहते थे…इसलिए उन्होंने ब्रिटिश सरकार से कहा था कि डिनर में सादिक़ ख़ान को न बुलाया जाए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ख़ुद ब्रिटिश हुकूमत से कहा था कि उनके स्टेट डिनर में सादिक़ ख़ान को कतई नहीं बुलाया जाए। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लंदन शहर पसंद था… लेकिन, मेयर सादिक़ ख़ान ने इस ख़ूबसूरत शहर को तबाह कर दिया है… वो लंदन के इतिहास के सबसे बुरे मेयर हैं… उनके राज में लंदन में अपराधी बेलगाम हो गए… इल्लीगल इमीग्रेंट्स की तादाद बढ़ गई…इसीलिए वो नहीं चाहते थे कि सादिक खान उनके सामने पड़ें।

2015 से ही ट्रंप और सादिक खान के बीच है अदावत

वैसे लंदन के मेयर सादिक़ ख़ान और डॉनल्ड ट्रंप की ये अदावत कोई नई नहीं… दोनों के बीच पिछले कई साल से सियासी लड़ाई चली आ रही है। ये झगड़ा 2015 में तब शुरू हुआ था…जब न तो डॉनल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे… और न ही सादिक़ ख़ान लंदन के मेयर थे। साल 2015 में ट्रंप ने मुसलमानों के अमेरिका आने पर पाबंदी लगाने की मांग की थी… तब सादिक़ ख़ान लेबर पार्टी के सांसद थे। उस वक्त सादिक खान ने ट्रंप को मुसलमान विरोधी और हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया था। इसके बाद 2016 में जब सादिक़ ख़ान लंदन के मेयर चुने गए, तो ट्रंप ने सादिक खान को अपना IQ टेस्ट कराने की सलाह दी।

लंदन में आतंकी हमलों पर सादिक खान को घेरा

ट्रंप ने 2017 और 2019 में लंदन में हुए दो आतंकी हमलों को लेकर भी सादिक़ ख़ान को आड़े हाथों लिया था। इसकी बड़ी वजह ये थी कि 2019 में जब ट्रंप, ब्रिटेन की स्टेट विज़िट पर आए थे… तो सादिक़ ख़ान ने ट्रंप विरोधी प्रोटेस्ट की परमीशन दी थी… ट्रंप, सादिक़ ख़ान पर आरोप लगाते रहे हैं कि वो मुसलमानों के लंदन में बसाने में मदद करते हैं। लंदन में बसे मुसलमानों के अपराधों र पर्दा डालते हैं… जिसकी वजह से लंदन में अपराध बढ़े हैं। छुरेबाज़ी की घटनाओं में 20 परसेंट का इज़ाफ़ा हो गया है।

लंदन में मुसलमानों की आबादी बढ़वा रहे सादिक

ट्रंप का आरोप है कि सादिक खान की वजह से लंदन में मुस्लिम इमीग्रेंट्स की बाढ़ आ गई है। पिछले 20 सालों में लंदन में मुसलमानों की आबादी दोगुने से ज़्यादा हो गई है। इनमें से दो तिहाई पाकिस्तानी ओरिजिन के हैं। सादिक़ ख़ान के पैरेंट्स भी पाकिस्तान के ही थे। लंदन से ही ब्रिटेन की इस्लामिक शरीयत काउंसिल चलती है… जो निकाह, तलाक़ और खुला जैसे मसलों पर फ़तवे जारी करती है। आंकड़ों के मुताबिक़ ब्रिटेन में हुई एक लाख इस्लामिक शादियों को रजिस्टर नहीं कराया गया। इसके अलावा, सादिक़ ख़ान पर लंदन के ग्रूमिंग गैंग्स पर पर्दा डालने का भी इल्ज़ाम लगा है… जिसमें मुस्लिम इमीग्रेंट्स के गिरोह छोटी छोटी लड़कियों को वेश्यावृत्ति के पेशे में धकेलते हैं।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button