लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

आंखों की सेहत के लिए कारगर ’20-20-20′ का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका

आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर्स समेत अन्य गैजेट्स पर बढ़ती निर्भरता आंखों की सेहत के लिए खतरनाक है। लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे ड्राई आईज, सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखों में जलन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में कुछ अभ्यास से आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है। बढ़ती आंखों की थकान और कमजोरी को दूर करने में यह कारगर है।

आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और इनकी देखभाल न करने से भविष्य में गंभीर समस्याएं जैसे कमजोर दृष्टि या अन्य नेत्र रोग हो सकते हैं। नियमित रूप से ये सरल एक्सरसाइज अपनाने से आंखों की रोशनी मजबूत रहती है, तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंखों की सेहत के लिए मंत्रालय ने रोजाना हल्की एक्सरसाइज और सरल नियमों का पालन करने की सलाह दी है। आयुष मंत्रालय ने सबसे प्रभावी नियम के रूप में 20-20-20 नियम को अपनाने पर जोर दिया है। इस नियम के अनुसार, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर को स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) की दूरी पर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से आंखों पर तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है।

एक्सपर्ट का कहना है कि यह नियम स्क्रीन पर काम करने वाले छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा, मंत्रालय ने आंखों की देखभाल के लिए कुछ अन्य सरल उपाय भी सुझाए हैं। इनमें रोजाना सुबह-शाम 2-3 मिनट पॉमिंग करें, इसके लिए दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें और बंद आंखों पर रखें। इससे आंखों को गहरा आराम मिलता है।

त्राटक करें, जैसे मोमबत्ती की लौ या काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें। आंखों की हल्की मालिश करें। आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, गोल-गोल घुमाना और पास-दूर फोकस बदलना भी करें। सबसे महत्वपूर्ण है स्क्रीन टाइम कम करना, अच्छी रोशनी में पढ़ाई या काम करें और पर्याप्त नींद लें।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button