देशबड़ी खबर

Nitish Kumar Oath LIVE: 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार… डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी, जानें नई सरकार में कौन-कौन

पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं।

नीतीश कुमार के साथ ये 25 मंत्री ले रहे शपथ

सम्राट चौधरी- BJP

विजय कुमार सिन्हा- BJP

मंगल पांडेय- BJP

डॉ . दिलीप जायसवाल, (एम.एल.सी)- BJP

नितिन नबीन- BJP

रामकृपाल यादव- BJP

संजय सिंह ‘टाइगर’- BJP

अरुण शंकर प्रसाद- BJP

सुरेंद्र मेहता- BJP

नारायण प्रसाद- BJP

रमा निषाद- BJP

लखेंद्र पासवान- BJP

श्रेयसी सिंह- BJP

डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशी- BJP

विजय कुमार चौधरी-JDU

श्रवण कुमार-JDU

विजेंद्र यादव-JDU

अशोक चौधरी-JDU

लेसी सिंह-JDU

जमा खान-JDU

मदन सहनी-JDU

संजय कुमार (पासवान)- LJP

संजय सिंह- LJP

संतोष कुमार सुमन- HAM

दीपक प्रकाश- RML

इन राज्यों के सीएम हुए शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, मेघालय के सी. के. संगमा, ओडिशा के मोहन चरण मांझी, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, गोवा के प्रमोद सावंत, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी, असम के हिमंत विश्व शर्मा, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, त्रिपुरा के माणिक साहा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए है।

अब तक 9 बार सीएम बन चुके हैं नीतीश कुमार

कुमार (74) पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनकी सरकार आठ दिनों के भीतर गिर गई थी। उनका दूसरा कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और उसके बाद से 2014 तक वे लगातार राज्य की कमान संभालते रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन कुछ समय बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार ने आखिरी बार जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब उन्होंने और उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी की थी।

शपथ ग्रहण समारोह भाग लेने आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘बिहार के लोगों को इस नयी सरकार के बनने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का वृद्धि इंजन बनेगा।’’ जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘‘आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राजग की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य की सूची में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे।’’

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button