
देश में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली से लगे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर के घर से 300 किलो RDX, 2 AK-47 और कारतूस भी बरामद किया है। इसके साथ ही दिल्ली-NCR को दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मामले में गिरफ्तार दूसरे डॉक्टर की निशानदेही पर फरीदाबाद, हरियाणा से 350 किलो विस्फोटक के साथ 2 AK-47 बरामद किए हैं। इससे पहले अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर आदिल के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की गई थी। आदिल की गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे डॉक्टर को भी पकड़ा गया था। बरामदगी पर अधिक विवरण और आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।



