देशबड़ी खबर

भाजपा को अयोध्या समेत अवध में हराया, बिहार की जनता मगध में हरायेगी: अखिलेश यादव

पटना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चार चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर जिताने की अपील की। उन्होंने बुधवार को नवादा में प्रत्याशी कौशल यादव, जमुई से प्रत्याशी शमशाद आलम, बांका जिला के बेलहार से प्रत्याशी चाणक्य प्रकाश, भागलपुर के नाथनगर से शेख जियाउल हसन के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया।

यादव ने कहा कि पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के पक्ष में बदलाव की बयार चल रही है। पूरा देश बिहार की तरफ देख रहा है। बिहार की जनता ने हमेशा देश को संदेश देने का काम किया है। बिहार में सरकार बदलेगी। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। बिहार की जनता इस बार नौजवान मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। नयी सरकार में नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के एजेंडे में नौकरी और रोजगार नहीं है। भाजपा की प्राथमिकता में किसान, नौजवान नहीं है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है। इस चुनाव में बिहार की जनता केंद्र की भाजपा के सरकार के 10 साल और प्रदेश की एनडीए सरकार के 20 सालों का हिसाब देगी। बिहार में भाजपा को 30 सालों की सरकार का हिसाब देना है। भाजपा ने बिहार को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन के अलावा कुछ नहीं दिया है। भाजपा ने बिहार के बजट की लूट की है। भ्रष्टाचार और लूट के पैसे को बंडल बनाकर बिहार से बाहर भेज दिया। बिहार का बजट और बिहार का पैसा बिहार में खर्च होना चाहिए। बिहार के विकास पर खर्च होना चाहिए। बिहार तभी होगा जब भाजपा सत्ता से हटेगी। बिहार से भाजपा का बंडलराज खत्म करना है।

यादव ने कहा कि बिहार के चुनाव में जनता के बीच तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने को लेकर विशेष उत्साह है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे। सभी को नौकरी और रोजगार मिलेगा, सभी को सम्मान और न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने भाजपा को अयोध्या समेत अवध में हराया है। बिहार की जनता भाजपा को मगध में हरायेगी। बिहार में सरकार बदलेगी तो बिहार बदलेगा। भाजपा से सावधान रहना है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में एक एकरंगी मुख्यमंत्री है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। समाजवादी सरकार में हम नौजवानों को पढ़ाई लिखाई के लिए लैपटॉप दे रहे थे। एकरंगी मुख्यमंत्री को पढ़ाई-लिखाई षिक्षा से कोई मतलब नहीं है। बिहार में महागठबंधन की जीत होगी। सौहार्द, संविधान, भाईचारा की जीत होगी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों की जीत होगी। जननायक कपूर्री ठाकुर के सामाजिक न्याय की जीत होगी। बिहार के लोग नया इतिहास लिखेंगे। बिहार खुशहाली और विकास के रास्ते पर जाएगा।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button