उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिशन शक्ति-5 का फूंका बिगुल…स्कूल-ऑफिस, सड़क पर महिलाओं को करेंगे जागरूक, महिला पुलिसकर्मी ने संभाली जिम्मेदारी

लखनऊ: नवरात्र पर शुरू हो रहे मिशन शक्ति-5 का बिगुल फूंकते हुए पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने रविवार को जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में 294 स्कूटी के अलावा कार और बाइक से महिला पुलिस कर्मी छात्राओं, महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा की जानकारी देने के निकल पड़ी।

Untitled design (51)

कार्यक्रम का आयोजन 1090 चौराहे पर किया गया। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने कहा कि शहर के हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र हैं। इसके अलावा 99 पिंक बूथ हैं। यहां महिला अपराध के संबंध में कार्रवाई की जाती है। किसी भी समस्या पर पीड़ित महिला बेहिचक जाकर शिकायत कर सकती है।

Untitled design (52)

पीड़ित महिला की काउंसिलिंग कराई जाती है। इसके अलावा पूरे शहर में 294 पुलिस बीट बनाई गई हैं। बीट पर दो महिला सिपाहियों को लगाया गया है। यही नहीं महिला सिपाही अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों, निजी कार्यालय, सरकारी संस्थानों, गांव और अन्य स्थलों पर जाकर महिलाओं बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताएंगी।

Untitled design (53)

जिलाधिकारी विशाख जी ने सोमवार से ब्रहद स्तर पर शहर भर में शुरू हो रहे मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में की गई ठोस पहल

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ से प्रसारित इस आयोजन का सजीव प्रसारण एनआईसी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सजीव प्रसारण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल है। इसके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलेगी तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय सिंह, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, एनजीओ सबला की सचिव मीनू त्यागी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन

क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान में अग्नि आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्थान के मुखिया अनूप कुमार आचार्य द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग से मुकेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक अंबिका प्रकाश, उपचिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी आकाश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक- एसडीआरएफ किशन कुमार, अजय कुमार, फायरमैन सुभाषिनी, अमिता यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट, साहित्य, प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ वितरित किए गए।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button