दिनेश कुमार त्रिपाठी पुलिस उपमहानिरीक्षक केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को उनकी सेवाओ के लिए 15 अगस्त 2019 को राष्ट्रपति के पुलिस विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी। जिसे केरिपु बल की वर्षगांठ के अवसर पर पिछले मार्च में दिया जाना था। किंतु कोरोना की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया था। 19 मार्च को बल की 82वी स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्री नित्यानंद राय माननीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गुड़गांव स्थित CRPF के ग्रुप केंद्र में आज सम्पन्न हुआ।
डी के त्रिपाठी इस समय मणिपुर में तैनात है। इससे पूर्व इन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से भी 2010 में सम्मानित किया जा चुका है। 33 वर्ष की सेवाकाल के दौरान ये देश के लगभग हर क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे चुके है। इससे पूर्व इन्हें पराक्रम पदक, अरुणाचल प्रदेश तथा पंजाब में विशेष सेवा पदक, नक्सली क्षेत्र की सेवाओं के लिए आंतरिक सुरक्षा पदक, विदेश सेवा पदक, संयुक्त राष्ट्र संघ मिशन सेवा पदक के अतिरिक्त महानिदेशक केरिपुब की कई प्रशंसा डिस्क व पत्र, विभिन प्रदेशो के पुलिस महानिदेशकों के प्रशंसा पत्रों/डिस्क तथा मुख्य सचिव के प्रशंसा पत्रो से अलंकृत किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये गए दोनों पदक लंबी उत्कृष्ट और बेदाग सेवा के लिये ही चुनिंदा पुलिस अधिकारियों/कर्मियों को प्रदान किये जाते हैं।