सुल्तानपुर: अज्ञात महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत
भूपेंद्र सिंह
सुल्तानपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला को रौंद दिया।अज्ञात महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची यू0पी0 112 व कूरेभार थाने की पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी है। मिली जानकारी के मुताविक अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के मियागंज पटना सैदखानपुर गांव के पास शनिवार की रात8 बजे सड़क पार करते समय एक अज्ञात ट्रक ने महिला को रौंद दिया। पुलिस स्थानीय लोगो की मदद से मृतक महिला के शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। बहरहाल खबर चलने तक मृतक महिला की शिनाख्त नही हो पाई।