पौधे धरा के आभूषण है, हर जीवों के प्राण है: डॉ0 सुधाकर सिंह
भूपेंद्र सिंह
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का पौधरोपण अभियान जारी
सुलतानपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा लगातार पौधरोपण का कार्य अनवरत चल रहा है।गुरुवार को जिले के कुड़वार ब्लॉक के दो ग्रामसभाओ गोविंदपुर एवं लोरिकपुर सरकौड़ा में पौधरोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।ग्रामवासियों से डा0 सुधाकर सिंह अनुरोध किया कि हम सभी अपने घर मे हर एक शुभ अवसरों पर पौधरोपण का कार्यक्रम जरूर करे। पौधे धरा के आभूषण है। तो हर जीवो के प्राण है इसलिए पौधे के महत्व को समझें और पौधरोपण पर सभी जोर दे। जिससे धरा को हरा भरा बनाया जा सके।
ग्राम सभा लोरिकपुर मे राजू मिश्रा के पुत्र यश के जन्मदिन पर पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया एवं लोगों में 100 पौधों का वितरण किया गया। वही ग्रामसभा गोविंदपुर में लोगो ने अपने पूर्वजों की याद में 15 पौधों का रोपण किया एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के माध्यम से पितृपक्ष में अपने पूर्वजो के नाम पर फलदार पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया।
सरजू प्रसाद वानप्रस्थी ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा इस अभियान के माध्यम से अब तक जनपद के अनेक गांवो में मिलाकर 2800 से अधिक पौधों का रोपण एवं उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जा चुका है। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण, घनशयाम मिश्रा, सत्यनारायण अग्रहरी ,राजू मिश्रा, शिवाकांत शुक्ला, अम्बिका मिश्रा, रजनीकांत ,अशोक मिश्रा, श्रीमती केशकुमारी, पुष्पा, संगीता, सुधा, सोनू सिंह, आशीष अग्रहरी, अभिषेक सिंह, प्रेम आदि कई लोग मौजूद रहे।