बलरामपुर अस्पताल से भागा कोरोना संदिध मरीज, रिपोर्ट आई निगेटिव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल से एक कोरोना संदिग्ध मरीज भाग गया। मरीज भागने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अफसरों ने पुलिस को सूचना दी। मरीज की तलाश शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में मरीज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।
शाहजहांपुरां निवासी 45 साल के व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार समेत कोरोना जैसे लक्षण थे। उसे चार दिन पहले बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अफसरो ने उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए न्यू प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया था। उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया था। इसी बीच वह रात में स्टाॅफ को चकमा देकर भाग निकला। सुबह स्टाफ दवा देने वार्ड में पहुंची तो वह गायब मिला। उसकी तलाश शुरू हुई। उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना अफसरों को दी गई। सीसीटीवी फुटेज में वह गेट से भागता दिखा।
इसके बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ आरके गुप्ता ने संदिग्ध मरीज के भागने की सूचना पुलिस को दी। मरीज का कुछ पता नहीं चला। बाद में मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई। तब अफसरों ने राहत महसूस की। सीएमएस डाॅ आरके गुप्ता का कहना है कि मरीज भाग गया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस सूचना के बाद छानबीन कर रही है।