पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर UP CM योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, कहा- अपूरणीय क्षति
लखनऊ। पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में 73 साल की उम्र में आज निधन हो गया। कोरोना संक्रमित चेतन चौहान के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा। अभी 7 बजे हमारी आकस्मिक कैबिनेट बैठक होगी।’
वे जितने लोकप्रिय खिलाड़ी थे, उतने ही लोकप्रिय जन नेता भी थे। मैंने उनके परिवार के सदस्यों से अभी बात की है। कल चेतन चौहान जी का अंतिम संस्कार होगा। अभी 7 बजे हमारी आकस्मिक कैबिनेट बैठक होगी : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/rr2tVUpYLd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2020
चेतन चौहान अमरोहा के नोगवा से विधायक थे। चेतन चौहान योगी सरकार में सैनिक कल्याण,होमगार्ड,नागरिक सुरक्षा मंत्री थे। इसके पहले योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का भी कोरोना की वजह से मौत हो गई थी।
PM मोदी ने भी पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘श्री चेतन चौहान जी ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनीतिक नेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने यूपी में भाजपा को मजबूत करने में प्रभावी योगदान दिया। मैं उनके निधन से दुखी हूँ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना।
Shri Chetan Chauhan Ji distinguished himself as a wonderful cricketer and later as a diligent political leader. He made effective contributions to public service and strengthening the BJP in UP. Anguished by his passing away. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2020
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चेतन चौहान के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चौहान जी ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।’
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर श्री चेतन चौहान जी ने अपने जीवन में पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक जनसेवक के रूप में देश की सेवा की। उनका निधन भारतीय राजनीति और क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति
— Amit Shah (@AmitShah) August 16, 2020
चेतन चौहान के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दुख व्यक्त किया है। ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा है कि ‘पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान के निधन की जानकारी प्राप्त हुई। ईश्वर, उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान के निधन की जानकारी प्राप्त हुई।
ईश्वर, उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति।
— Om Birla (@ombirlakota) August 16, 2020