मगरमच्छ को जड़कने के बाद एनाकोंडा कर रहा था निगलने की कोशिश, वायरल हो रहा है ये खौफनाक वीडियो
क्या आपने कभी एनाकोंडा को मगरमच्छ का मुकाबला करते हुए देखा है? क्या आपने कभी ये सोचा है कि अगर एनाकोंडा मगरमच्छ को निगलने की कोशिश करें तो नतीजा क्या होगा? सोशल मीडिया पर एनाकोंडा और मगरमच्छ की इसी छीटाकशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एनाकोंडा बड़े से मगरमच्छ को जकड़े हुआ है। इसके बाद जो कुछ भी होता है वो आप खुद देखिए।
ये वायरल वीडियो ब्राजील का है। जहां पर सड़क पर इस तरह का नजारा देखने को मिला। इस नजारे को जिसने भी देखा वो खौफ में आ गया। ब्राजील की स्थानीय वेबसाइट पोर्टल माकोर्स सैंटोस के मुतबाकि ये वीडियो 7 अगस्त का है। ये घटना कॉन्डोमिनियम में हुई थी। कॉन्डोमिनियम में रहने वाले डर्नांडों रीस ने कहा कि जब वो घर जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में सांप और मगरमच्छ को लिपटे हुए देखा।
Ê CAROÇO! 😳
Uma sucuri foi flagrada tentando engolir um jacaré na área de um condomínio na Ponta Negra. 🐍🐊 pic.twitter.com/d3JlCQm3Ey
— Manaus POP A 911🏳️🌈 (@manaus_pop) August 17, 2020
वहां पर मौजूद लोग एनाकोंडा की जड़क से मगरमच्छ को छुडा़ने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने सांप और मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर खींच रहे थे ताकि दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएं। जानकारी के मुताबिक काफी देर मशक्कत करने के बाद लोगों की कोशिश रंग लाई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद दोनों जंगल की ओर बढ़ चले।