अनुच्छेद 370 खत्म करने के एतिहासिक फैसले का सरकार पर पड़ा ये असर…
भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 खत्म करके देश के इतिहास में एक और किस्सा रच दिया है जिसका सकारात्मक प्रभाव सरकार को मिल रहा है। असर यह है कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन बीजेपी की सदस्यता में शानदार बढ़ोतरी हो रही है। बीजेपी के पाले में औसतन सात लाख सदस्य रोज आ रहे हैं। शनिवार तक बनाये गए 1.2 करोड़ सदस्यों में करीब 45 लाख नए सदस्य हैं, बीजेपी ने अपने वर्तमान सदस्यों के 20 प्रतिशत नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था।
सरकार लगातार अपनी नई पौध तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है, प्रदेश में बीजेपी ने सदस्याता अभियान में बाजी मार ली है । सरकार 20 प्रतिशत सदस्य बनाने के लक्ष्य को भी पार कर चुकी है। इस अभियान को गति देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मोर्चा संभाला है। इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए बनाए गए जिम्मेदार पदाधिकारियों, मंत्री, सांसद और विधायकों की भी मॉनीटरिंग हो रही है। जिन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं उन सीटों पर भाजपा ज्यादा जोर दे रही है।
दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर
20 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के जरिए भाजपा हर बूथ पर जातीय समीकरण भी मजबूत कर रही है वहीं दूसरी तरफ सरकार मुस्लिम बस्तियों में भी सदस्य बनाने में कामयाबी हासिल कर रही है।
प्रदेश में 1.67 लाख बूथ हैं जिनमें कुछ बूथों पर भाजपा सकारात्मक परिणाम हासिल करने में असफल हो रही है। इन बूथों के लिए उस क्षेत्र में निवास करने वाली जाति और वर्ग के नेताओं को आगे किया गया है। इनमें मऊ, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुरादाबाद, रामपुर जैसे जिले शामिल हैं।
वहीं बीजेपी को रोकने के लिए विपक्ष पुरजोर प्रयास में जुटा है, आलम कुछ एसा है कि भाजपा की लोकप्रियता की चाशनी में जनता को विपक्ष की बातें फींकी लग रही हैं। हांलाकि सभी राजनीतिक दलों का सदस्यता अभियान बीजेपी के आगे फेल होता दिख रहा है।