सुलतानपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर फहराया तिरंगा, दी सलामी
भूपेंद्र सिंह
सुलतानपुर। देश की आजादी के 74 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुलतानपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया।और राष्ट्रगान कर देश की आजादी पर प्रकाश डाला। वहां पर उपस्थित तमाम कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसिक हुसैन रिजवी ने ध्वज गीत के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु प्रकाश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष मकसूद आलम, नफीस फारुकी, लाल पद्माकर सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, चौटाला, विजयपाल पूर्व प्रमुख ,सुब्रत सिंह सनी, तेज बहादुर पाठक, सिराज अहमद भोला, इन्तजार अहमद, बलराम तिवारी, मदन तिवारी, पवन मिश्रा नन्हे, सुनीता, शक्ति प्रसाद तिवारी, अमोल बाजपेई, रजदेव शुक्ला, माणिक चन्द्र श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, राजेश पाठक, इन्द्र भान मिश्रा, समर जीत यादव, रामकुमारी, कामरान जफर, अभिषेक तिवारी, जय प्रकाश तिवारी, फिरोज खान, आदि लोग उपस्थित रहे।