अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने किया पौधरोपण, संजोयी यादें
भूपेंद्र सिंह
सुलतानपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के दौरान वहां पर ड्यूटी से लौटते समय उस पल को यादगार बनाते हुए कूरेभार थाना परिसर में जिले अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पौधरोपण किया।
उन्होंने एक साथ तीन तरह के पौधों का पौधरोपण करने के साथ उन पौधों के गुणों के बारे में भी जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि बरगद, पीपल, शाक्री वृक्ष कहलाता है।
यह वृक्ष राम मंदिर शिलान्यास का साक्षी बना रहेगा। इस मौके पर कूरेभार थाना अध्यक्ष मनवोध तिवारी, कमलेश दूवे, महिला दिवान राजकुमारी, सिपाही जय प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।